फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में प्रदेश में सीतापुर चौथे पायदान पर

Sat, 04 Nov 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य (आरसीएच) पोर्टल पर सीतापुर ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल कर टॉप टेन में जगह बनाई है। मंडलीय रैंकिंग में जिले को दूसरा स्थान मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अक्तूबर माह की समाप्ति पर जारी रैंकिंग के अनुसार जिले ने आरसीएच पोर्टल के सभी आठ सूचकांकों में 58 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


ऐसे जारी होती है रैंकिंग
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आरसीएच पोर्टल में प्रजनन शिशु स्वास्थ्य जैसे गर्भवती का पंजीकरण, प्रसव पूर्व जांच की सेवाएं, नवजात का पंजीकरण, बच्चों का नियमित व संपूर्ण टीकाकरण, उच्च जोखिम गर्भावस्था, सेवाएं, संस्थागत प्रसव समेत दी गई अन्य सेवाओं का डाटा नियमित रूप से फीड किया जाता है। तय लक्ष्य के सापेक्ष दी गई सेवाओं के आधार पर हर माह रैंकिंग निर्धारित होती है।

बेहतर है परिणाम
सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों को सुदृढ़ीकरण और नियमित रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि पिछले माह जारी हुई राज्य स्तरीय हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड रिपोर्ट में जिले ने टॉप टेन में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. हरपाल सिंह, सीएमओ

मंडल के जिलों की स्थिति
मंडल में स्थान जिला कुल प्राप्तांक
प्रदेश में स्थान
01
रायबरेली
60 प्रतिशत
3
02

सीतापुर
58 प्रतिशत 4
03

उन्नाव
56 प्रतिशत
12
04

हरदोई
48 प्रतिशत
48
05
लखनऊ
39 प्रतिशत
61
06

लखीमपुर
38 प्रतिशत
62
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें