सीतापुर। आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण मामले में जिला पुलिस ने जुलाई माह में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आईजीआरएस रैंकिंग में जिले के सभी 28 थाने अव्वल रहे। पोर्टल के माध्यम से जुलाई माह में 7,325 शिकायतें आईं। इनमे से 6819 आवेदकों ने पुलिस की कार्रवाई और समाधान पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया। इस प्रकार सीतापुर पुलिस ने 93.15 प्रतिशत का उच्च संतोषजनक फीडबैक हासिल किया है। (संवाद)