फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News : ट्रक में पीछे से घुसी वैन, दो की मौत, नौ घायल, छुट्टा मवेशी के आने से हुआ हादसा

Sun, 04 Jun 2023 12:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर

सार

हादसे में बदायूं जनपद के दातागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहटा माधव निवासी राम लखन (40) और बदायूं शहर कोतवाली क्षेत्र के पड़वा गांव निवासी रवि( 27) की मौत हो गई। घटना में नौ लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ककैयापारा गांव के पास वैन ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बदायूं जनपद के दातागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहटा माधव निवासी राम लखन (40) और बदायूं शहर कोतवाली क्षेत्र के पड़वा गांव निवासी रवि( 27) की मौत हो गई। घटना में नौ लोग घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन


घायलों में मृतक राम लखन के तीन पुत्र और दो पुत्रियों के साथ ही भाई-बहन भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक के आगे अचानक छुट्टा मवेशी आ गए। इस कारण  चालक ने ट्रक में ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रही वैन अचानक ब्रेक लगने के कारण ट्रक में जा घुसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें