फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News : रोशनी बनी रेनू, प्रेमी संग बजरंग दल ने करवाई शादी, परिजन कर रहे थे विवाह का विरोध

Thu, 29 Jun 2023 07:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर

सार

इस मामले की जानकारी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को हुई तो मौके पर बजरंग दल ने दोनों लोगों को बुलाकर थाना क्षेत्र विश्वा के टिकरा मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी करवा दी। वहीं दोनों लोगों ने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को धन्यवाद भी दिया है ।
विज्ञापन
विवाह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के बिसवां थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवती ने गुरुवार को हिन्दू युवक से मंदिर में शादी रचा ली। यह शादी हिन्दू रीति रिवाज से बजरंग दल ने करवाई। मामला जनपद सीतापुर के विश्वा क्षेत्र के टिकरा इलाके का है। जहां रोशनी खान हिंदू धर्म अपनाकर रेनू मिश्र बनी और अपने प्रेमी विकास मिश्र से शादी कर ली। जानकारी के अनुसार रोशनी व विकास के बीच लगभग दो वर्षो से प्रेम संबंध था। दोनो लोग एक दूसरे  से विवाह कर साथ रहना चाहते थे, लेकिन रोशनी के परिजन शादी के खिलाफ थे। मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों लोगों को 156 के बयान के बाद छोड़ दिया। 

विज्ञापन


इस मामले की जानकारी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को हुई तो मौके पर बजरंग दल ने दोनों लोगों को बुलाकर थाना क्षेत्र विश्वा के टिकरा मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी करवा दी। वहीं दोनों लोगों ने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को धन्यवाद भी दिया है। इस मौके पर विभाग मंत्री आदित्य त्रिपाठी, प्रांत मंत्री व गौरक्षा प्रमुख बच्चा प्रसाद वाजपेई, जिला संयोजक आशुतोष वर्मा, जिला महामंत्री शिवम मिश्रा जिला कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख राम मोहन शुक्ला गोपाल के साथ संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें