फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News : शराबी बेटे ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Tue, 25 Oct 2022 03:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर

सार

ग्रामीणों की माने तो आरोपी कई दिनों से शराब पीकर अपनी पत्नी को भी पीटता था। पिटाई के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मां की हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले में लहरपुर कोतवाली  इलाके में एक शराबी बेटे ने अपनी मां को लकड़ी की फंटी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

क्षेत्र के ग्राम केसरीगंज निवासी सम्मी नशे का आदी है। सोमवार देर रात मामूली बात को लेकर उसका अपनी मां मिथिलेश (55) से विवाद हो गया। गुस्साए आरोपी ने लकड़ी की फंटी से पीट-पीटकर  अपनी मां की हत्या कर दी। ग्रामीणों की माने तो आरोपी कई दिनों से शराब पीकर अपनी पत्नी को भी पीटता था। पिटाई के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी शराबी था। इससे पहले भी अपनी पत्नी को मारता पीटता था। तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें