सीतापुर जिले के सिधौली के मनिकापुर गांव निवासी पन्नू (25) का शव गांव के ही तालाब में पड़ा मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार उन्हें गांव के ही एक युवक पर हत्या का शक है। आरोपी रात में नशे में देखा गया है।
आरोपी युवक अपने परिजनों समेत भाग गया है। मृतक और आरोपी भाई बताए जा रहे हैं। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है।