सीतापुर। पुलिस लाइन मैदान पर चल रही 48वीं अंतरजनपदीय प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन की नौ टीमों से 91 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें ताइक्वांडो पुरुष वर्ग में सीतापुर, ताइक्वांडो महिला वर्ग में लखनऊ, जूडो पुरुष वर्ग में लखनऊ, जूडो महिला वर्ग में सीतापुर, पिनाक सिलाट महिला वर्ग में लखनऊ तथा कराटे में सीतापुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चल वैजयंती प्राप्त की।
विजेता टीम के खिलाड़ियों को एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान एएसपी प्रकाश कुमार, एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह, सीओ नगर सुशील कुमार सिंह, सीओ यातायात, अपराध शोभित अत्री आदि मौजूद रहे।