फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur : सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीजल भरे टैंकर की भिड़ंत में लगी आग, एक की मौत

Sun, 02 Oct 2022 10:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई थी। घटना रेउसा थाना इलाके में बिसवां मार्ग पर मूरतपुर गांव के पास हुई।
विज्ञापन
हादसे के कारण लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर में शनिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीजल भरे टैंकर की भिड़ंत के बाद वाहनों में आग लग गई। टैंकर की आग ने लिया विकराल रूप ले लिया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि कई लोग बुरी तरह से झुलस गए है।

विज्ञापन


घटना रेउसा थाना इलाके में बिसवां मार्ग पर मूरतपुर गांव के पास हुई। सीतापुर एसपी सुशील घुले ने बताया कि शुगर फैक्टरी के एथनॉल भरे टैंकर की धान से भरे ट्रैक्टर की टक्कर हो गई, जिससे वे पलट गए और उनमें आग लग गई। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।

बिसवां-रेउसा मार्ग पर ग्राम मूरतपुर के निकट थानगांव के पाऊ पांच लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में धान लादकर सीतापुर मंडी जा रहे थे। तभी, सामने से आ रहे अल्कोहल से भरे टैंकर और ट्रैक्टर ट्रॉली में सीधी भिड़ंत हो हुई। टैंकर फटने के बाद  टैंकर में आग लग गई। करीब एक घंटे तक आग की भयानक लपटे उठती रही। कोई भी पास जाने की हिम्मत जुटा पाया। करीब एक घण्टे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें