फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur : सीतापुर के गांव में आग से 36 मकान राख, चूल्हे की चिंगारी और तेज हवाओं ने मचायी तबाही

Mon, 13 Feb 2023 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

थानाक्षेत्र सकरन के टापरपुरवा गांव में रविवार दोपहर खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से 36 घर जल गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गृहस्थी का सारा सामान जलने से ग्रामीणों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट गहरा गया है। उधर, लहरपुर के गांव टिकोना के मजरा चंदवासोत में भी पांच घर जल गए।

विज्ञापन

 
  टापरपुरवा में दोपहर के समय उत्तम के यहां खाना बन रहा था। तेज हवाएं चलने के कारण अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयानक रूप ले लिया। जब तक ग्रामीण आग बुझाते तब तक 35 मकानों तक आग पहुंच गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। 

वहीं, लहरपुर के गांव टिकोना के मजरा चंदवासोत के घनश्याम के घर भी खाना बनाते समय आग लग गई। पड़ोस के पांच मकान भी इसकी चपेट में आ गए। नायब तहसीलदार अशोक यादव ने बताया कि क्षति का आंकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें