फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बहन ने किशोरी को बुलाया, भाई ने किया दुष्कर्म

Tue, 19 Mar 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। इसमें एक शख्स ने अपनी बहन की मदद लेकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है। किशोरी अपनी सहेली के बुलाने पर उसके घर गई थी। आरोप है कि सहेली के भाई ने वारदात के बाद किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू किया। जब किशोरी ने घर से पैसा देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


संदना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी ने अपनी सहेली को घर बुलाया। आरोप है कि जब किशाेरी सहेली के घर पहुंची तो उसके आरोपी भाई रोहित ने एक समोसे में नशे की दवा मिलाकर खिला दिया।किशोरी के बेहोश होने पर रोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया। होश आने पर किशोरी रोती-बिलखती घर पहुंची। हालांकि, उस समय उसने परिजनों को कोई बात नहीं बताई। इसके बाद आरोपी रोहित ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। वहीं, पैसों की डिमांड करने लगा। दबाव बढ़ने पर किशोरी ने अपनी मां की सोने की चेन बेचकर आरोपी को पैसे दिए। इसके बाद भी आरोपी पैसे मांगता रहा।
पीड़िता के मना करने पर उसने वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी के परिजनों को जानकारी हुई। पीड़िता के पिता ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। थाना प्रभारी संदना सुरेश पटेल ने बताया कि आरोपी युवक और किशोरी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान कराए जा रहे हैं। युवक पुलिस कस्टडी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें