फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजेगी शहनाई, पीले होंगे नौ सौ बेटियों के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शादी अनुदान योजना का संचालन बंद हो जाने से परेशान जरूरतमंद परिवार को सता रही बिटियों की शादी की चिंता जल्द ही दूर होगी। इसके लिए दिसंबर माह के पहले सप्ताह में बजने वाली शहनाई के बीच नौ सौ बेटियों के हाथ पीले होंगे। इन लाभार्थी बेटियों का ब्लॉकवार चयन सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत किया गया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग इसके आयोजन की तैयारियों में जुटने लगा है। इसके लिए सभी ब्लॉक से जोड़ों का चयन कर पन: इनकी पात्रता की जांच की जा रही है। दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में चयनित सभी जोड़ों का सामूहिक विवाह पूरे धूमधाम के साथ सरकारी खर्च पर आयोजित होगा। तीन विभागों की ओर से दी जा रही शादी अनुदान की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष से बंद हो गई है।
इसकी जगह जरूरतमंदों परिवारों को परेशानी से बचाने के लिए अब सीएम सामूहिक विवाह योजना का संचालन किया जा रहा है। संचालित की जा रही है। इसके तहत ही निर्धारित प्रक्रिया के साथ ब्लॉकवार नौ सौ जोड़ों की सूची भी समाज कल्याण विभाग को प्राप्त हो गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने इसकी समीक्षा के साथ ही योजना के तहत चयनित जोड़ों का सत्यापन एक बार पुन: पूरी पारदर्शिता से कराने के लिए निर्देशित किया है। बीडीओ, एडीओ और संबंधित ग्राम सचिव इसकी जांच करके 25 नवंबर तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

सर्वाधिक 86 जोड़े मिश्रिख ब्लॉक के
सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत सभी 10 ब्लॉक से जोड़ों का चयन किया गया है। सर्वाधिक 86 जोड़ों की सूची ब्लॉक मिश्रिख से सामने आई है। इसके साथ ही एलिया से 42, बेहटा से 56, बिसवां से 50, गोंदलामऊ से 70, हरगांव से 51, कसमंडा से 51, खैराबाद से 46, लहरपुर से 25, मछरेहटा से 66, महमूदाबाद से 45, महोली से 43, पहला से 40, परसेंडी से 18, पिसावां से 40, रामपुर मथुरा से 32, रेउसा से 40, सकरन से 48 और सिधौली ब्लॉक से 51 जोड़ों का चयन कर इसकी सूची सहायक व ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
एक जोड़े के विवाह पर खर्च होंगे 51 हजार
सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत एक जोड़े की शादी पर सरकार 51 हजार रुपया खर्च करेगी। इसके तहत ही बरातियों और जनातियों का स्वागत सत्कार करने के लिए मंडप सजा कर भोजन का आयोजन भी होगा। इस पर प्रति जोड़ा छह हजार रुपया खर्च होगा। इसके साथ ही स्त्री धन के बतौर बिटिया के खाते में 35 हजार रुपया जमा कराने के साथ ही उसे घरेलू उपयोग में आने दस हजार रुपया कीमत के सामान के बतौर एक बक्सा, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, चांदी की बिछिया और पायल, वर और वधू के कपड़े आदि भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
19 ब्लॉकों से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नौ सौ जोड़ों की सूची उपलब्ध कराई गई है। इनकी दोबारा जांच के लिए ब्लॉक को भेजा गया है। 25 नवंबर तक इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। प्रयास किया जा रहा है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में सामूहिक विवाह कराया जाए। सीडीओ और डीएम से विवाह की तिथि और स्थान का अनुमोदन कराने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हर्ष मवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें