सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए सात सचल दल बनाए गए है। यह सचल दल परीक्षा की दोनों पॉलियों का निरीक्षण करेंगे। अगर कोई नकल करते हुए मिलता है तो तत्काल कार्रवाई करेंगे। इन सचल दलों को वाहन व उपलब्ध करा दिए गए है। 16 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा दो पालियों में होगी। एक सचल दल में एक दल प्रभारी व चार शिक्षक सदस्य के रूप में तैनात किए गए हैं। पहला दल डीआईओएस राजेंद्र सिंह की अगुवाई में बनाया गया है। इस दल में चार शिक्षक शामिल हैं।
दूसरा सचल दल बीएसए अजीत कुमार की अगुवाई में बना है। इसके अलावा वित्त एवं लेखाधिकारी आनंद विक्रम सिंह, प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल भिठौरा सुरेश कुमार भारती, जीआईसी प्रधानाचार्य अनूप कुमार तिवारी, राजकीय बालिका हाईस्कूल जल्लाबाद किरनलता वर्मा व राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलवारा रंजना शर्मा की अगुवाई में सचल दल बनाया गया है।
डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी दलों को वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं। परीक्षा से आधे घंटे पहले यह दल डीआईओएस कार्यालय पहुंच जाएंगे। कार्यालय की तरफ से रोजाना उनको रूट चार्ट उपलब्ध कराया जाएगा।