फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फब्तियों से परेशान युवती ने छोड़ी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रेलवे विभाग में काम करने वाली एक युवती ने मुख्य निरीक्षक पर फब्तियां कसने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि फब्तियों से तंग आकर उसने नौकरी छोड़ दी। पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

सीतापुर जंक्शन पर रेलवे के रनिंग रूम में रिसेप्शनिस्ट के पद पर नौकरी करने वाली एक युवती ने आरोप लगाया कि मुख्य निरीक्षक पिछले दो माह से उसे देखकर फब्तियां कसते थे। नौकरी जाने के डर से वह सहती रही। युवती निजी कंपनी की ओर से तैनात की गई थी। काफी मानसिक प्रताड़ना सहने के बाद उसे मजबूरी में नौकरी छोड़नी पड़ी। इसकी शिकायत उसने शहर कोतवाली पुलिस से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
आरोपी मुख्य निरीक्षक ने बताया कि रेलवे के जीएम का निरीक्षण 15 तारीख को था। युवती की लापरवाही से जीएम ने काफी नाराजगी व्यक्त की। लापरवाही बरतने के चलते उसे 15 अक्टूबर को ही काम से निकाल दिया गया था। 16 अक्टूबर को वह फिर काम पर आई थी। इस दौरान बस उससे पूछताछ की गई थी। इसके बाद उसने आरोप लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

लापरवाही के कारण हटाया गया
प्रभारी कोतवाल दिनेश तिवारी ने बताया कि युवती को निजी कंपनी ने नौकरी पर रखा था। लापरवाही के चलते उसे हटाया गया है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई थी। उसमें छेड़छाड़ या फब्ती कसने जैसा कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें