सीतापुर। जिले के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में प्रवेश के लिए प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना चयन परिणाम राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट पर देख सकते हैं। प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 27 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगी। चयनित अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचना दी जा रही है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र, मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्रों की प्रमाणित प्रतियां, दो पासपोर्ट साइज फोटो और निर्धारित शुल्क के साथ संबंधित संस्थान में उपस्थित होना होगा। प्रवेश प्रक्रिया आवंटित संस्थान में ही पूरी की जाएगी।