फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिम्नास्टिक में द्वितीय वाहिनी पीएसी ने मारी बाजी

Wed, 17 May 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 27 वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में आयोजित 24 वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन की प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। तीन दिन चली प्रतियोगिताओं के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। प्रतियोगिताओं में नौ वाहिनियों के 198 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। 15 मई को जूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें 10 वाहिनी पीएसी बाराबंकी विजेता रही।
विज्ञापन

दूसरी पाली में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता हुई जिसमें द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर विजेता रही। ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता में 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने बाजी मारी। 16 मई को वुशू प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें 26 वाहिनी पीएसी गोरखपुर विजेता रही। पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में 26 वाहिनी गोरखपुर ने दांव मारा।
बुधवार को कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 11 वाहिनी सीतापुर की टीम विजेता रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेनानायक एमआर सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं में सभी खिलाड़ियों ने संयम और अनुशासन का परिचय दिया है। इस अवसर पर उप सेनानायक राम सुरेश, शिविरपाल अनिल कुमार, दलनायक चन्द्र भान सिंह, सूबेदार मेजर कृपाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ
सीतापुर। पुलिस लाइंस के मैदान पर तीन दिवसीय अंतरजनपदीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सीतापुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, लखनऊ ग्रामीण की टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त करते हुए शुरूआत की। पहले दिन पांच मैच खेले गए जिसके परिणाम समापन के अवसर पर घोषित किए जाएंगे। इस दौरान एएसपी उत्तरी प्रकाश कुमार, एएसपी दक्षिणी नरेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें