फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: असलहे के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट, शोर मचाने पर फायरिंग

Mon, 19 Aug 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने असलहे के दम पर गृहस्वामी को बंधक बनाकर लूटपाट की। इसके बाद शोर मचाने पर भागते समय फायर भी कर दिया। बदमाशों ने दो घरों से करीब 10 लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव आलमपुर में पहले चोर गोपाल के घर में घुसे चोरों ने यहां से दस हजार की नकदी, मेंथा ऑयल, सोने चांदी के जेवरात समेत करीब दो लाख रूपये का माल पार कर दिया। इसके बाद असलहे से लैस बदमाश सतीश कुमार के घर में घुस गए। पीड़ित के मुताबिक उसके भाई विद्या प्रसाद बाहर लेटे थे। उन्होंने बदमाशों को देखा तो शोर मचा दिया।
इस पर बदमाशों ने उनको असलहे के दम पर दूसरे कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने अन्य सदस्यों को भी घर के बाहर से बंद कर दिया। घटना के बाद घर के सदस्य छत पर पहुंचे और आवाज लगाना शुरु कर दिया। जिस पर बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग भी की। पीड़ित सतीश ने बताया कि चोरों ने उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब आठ लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ितों ने बयान दर्ज कराए जिसमें उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया है। ग्रामीणों की मानें तो पुलिस को गांव के बाहर एक बाग में चप्पल, जेवर के खाली रैपर मिले हैं। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें