फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लुटेरे को चार साल का कारावास

Tue, 22 Aug 2023 09:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ट्रेन में लूट के एक अभियुक्त को सीजेएम न्यायालय ने चार वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 15 हजार का जुर्माना भी लगाया है। नाज मोहम्मद बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सूरतगंज का निवासी है। जीआरपी ने नाज को लूट के आरोप में 2019 में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद वह बेल पर छूटकर आया था। जीआरपी ने सीजेएम न्यायालय में इसकी प्रभावी पैरवी की। सीजेएम न्यायालय ने मंगलवार को नाज को लूट के मामले में दोषी ठहराते हुए चार वर्ष के सश्रम कारावास व 15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें