सिधौली (सीतापुर)। बिसवां से लखनऊ जा रहे बाइक सवार को बदमाशों ने सिधौली इलाके में तमंचा दिखाकर रोक लिया। उसके पास से सात हजार की नकदी, सोने की चेन आदि लूट ली। इसके बाद बदमाश भाग निकले।
लखनऊ के मड़ियावां इलाके के भरतनगर निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह रविवार शाम बिसवां से बाइक पर सवार होकर लखनऊ जा रहा था।
जब वह सिधौली इलाके में कुचौरा बंगला गांव के करीब पहुंचा, तभी बाइक पर सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया।
उसके पास से सात हजार की नकदी, सोने की चेन आदि लूट ली। घटना के बाद बदमाश भाग निकले। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।