रामपुर मथुरा/सीतापुर। घने कोहरे के कारण रविवार सुबह पांच बजे एक रोडवेज बस खाई में पलट गई। यह गनीमत था कि बस में महज दो यात्री थे। जिन्हें मामूली चोटें आईं। रोज की तरह ही कैसरबाग डिपो की एक बस कलुआपुर से लखनऊ जा रही थी। घने कोहरे के कारण बस चालक को अंबेडकर डिग्री काॅलेज के सामने का मोड़ नहीं दिखा। जिसके बाद बस सड़क के किनारे एक खाई में उतरने से पलट गई। बस में सवार दोनों यात्री बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं। निजी चिकित्सक से इलाज करवाकर दोनों घर चले गए। दोपहर बाद क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया।
14जेएनडी11-बदमाशों द्वारा घर में खड़ी गाड़ी में की गई तोड़-फोड़। संवाद
14जेएनडी11-बदमाशों द्वारा घर में खड़ी गाड़ी में की गई तोड़-फोड़। संवाद
14जेएनडी11-बदमाशों द्वारा घर में खड़ी गाड़ी में की गई तोड़-फोड़। संवाद