फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: 20 कॉलेजों के विद्यार्थियों को मिलेगा आरओ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संचालित 20 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं की जाएगी। इन विद्यालयों में पानी की बेहतर सुविधा करने के लिए समर्सिबल व आरओ लगाया जाएगा।
विज्ञापन

एक कॉलेज पर दो लाख का बजट खर्च किया जाएगा। जल्द ही इसको लगाए जाने की कवायद की जाएगी। इससे करीब 15 हजार विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। जिले के 20 राजकीय इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए पानी की व्यवस्था तो है लेकिन यहां पर हैंडपंप लगे हुए है। इसके जरिए विद्यार्थी अपनी प्यास बुझाते है।
अब इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की कवायद शुरू की गई है। इन कॉलेजों में आरओ लगाया जाएगा। साथ ही विद्यालय में पानी की वायरिंग कराई जाएगी। शौचालयों की छत पर पानी की टंकी रखवाई जाएगी। एक कॉलेज पर दो लाख रूपये का बजट खर्च किया जाएगा। यह प्रक्रिया दो माह के अंदर पूर्ण कर ली जाएगी। शासन की तरफ से बजट मिल गया है। जल्द ही कॉलेजों में काम शुरू हो जाएगा। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया इससे विद्यार्थियों केा स्कूल में स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें