जिलाधिकारी ने की खेल सप्ताह की शुरुआत
फोटो- 2
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सोमवार को खेल सप्ताह की शुरुआत की। पहले दिन कबड्डी में कई विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। आरएमपी इंटर कॉलेज ने फाइनल मुकाबला जीता। 29 अगस्त तक खेल सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान जिला खेल कार्यालय की तरफ से कबड्डी (बालिका), ताइक्वांडो (बालक/बालिका), फुटबाल (बालक) व हाॅकी (बालक) खेल की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। प्रभारी क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पहले दिन कबड्डी बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन तरणताल स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके जिला खेल कार्यालय के कबड्डी प्रशिक्षक अरूण गौतम, प्रशिक्षक विवेक, मंयक , सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे।
इनसेट
कबड्डी मैच के परिणाम
पहला मैच सिंघानिया एजुकेशन इंस्टीट्यूट व केंद्रीय विद्यालय के मध्य खेला गया। जिसमें सिघांनिया एजुकेशन इंस्टीट्यूट की टीम 45-35 से विजयी रही। दूसरा मैच दिल्ली पब्लिक स्कूल व लखनऊ पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल 29-26 से विजय विजयी रहा। पहला सेमीफाइनल मैच आरएमपी इंटर कॉलेज व सिघांनिया एजुकेशन इंस्टीट्यूट के मध्य खेला गया। जिसमें आरएमपी इंटर कॉलेज की टीम 27-05 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच दिल्ली पब्लिक स्कूल टीम व आर्य कन्या इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया। जिसमें आर्य कन्या इंटर कॉलेज 26-13 से विजयी रहा। फाइनल मैच आरएमपी इंटर कॉलेज व आर्य कन्या इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया। जिसमें आरएमपी इंटर कॉलेज की टीम 40-27 से विजयी रही।