फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की संशोधित समय सारिणी जारी

Wed, 25 Feb 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। समाज कल्याण विभाग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2024-25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत वंचित सभी वर्गों के छात्र छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की समय सारिणी निर्धारित की गई है। इसके तहत विश्वविद्यालय, डीआईओएस आदि को 27 फरवरी तक वास्तविक छात्रों का सत्यापन करना होगा। इसके साथ अपात्रों को ब्लॉक करना होगा। 1 मार्च तक जनपदीय समिति डाटा लॉक करेगी। 11 मार्च तक मांग शासन भेजी जाएगी। 16 मार्च को धनराशि पात्रों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें