फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 4631 कक्ष निरीक्षकों पर बोर्ड परीक्षा कराने की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 4631 कक्ष निरीक्षकों के सहारे कराई जाएगी। ये कक्ष निरीक्षक माध्यमिक शिक्षा व बेसिक शिक्षा विभाग से लगाए जाएंगे। इन कक्ष निरीक्षकों को स्कूल आंवटित कर दिए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय से परिचयपत्र का वितरण प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन

22 फरवरी से बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हो रही है। इसे लेकर विभाग तैयारियों में जुटा है। प्रवेश पत्र का वितरण हो रहा है। अब कक्ष निरीक्षकों की संख्या तय कर दी गई है। इस बार 1777 कक्ष निरीक्षक बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक हैं। जबकि 2854 शिक्षक माध्यमिक शिक्षा विभाग से लिए गए हैं। इनमें शासकीय, अशासकीय व वित्तविहीन कॉलेजों के शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों को परिचयपत्र का वितरण शुरू कर दिया गया है। ये कक्ष निरीक्षक 21 फरवरी को आंवटित विद्यालय पर पहुंचकर अपनी ज्वॉइनिंग देंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 146 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 87604 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 50823 विद्यार्थी हैं, जिनमें 27857 बालक व 22966 बालिकाएं शामिल है। इसी तरह इंटरमीडिएट में 36781 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 20260 बालक व 16521 बालिकाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैनात हो गए हैं कक्ष निरीक्षक
कक्ष निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है। इनको परिचय पत्र का वितरण शुरू कर दिया गया है। ये सकुशल परीक्षा कराने में अपना योगदान देंगे।
- राजेंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें