फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: इस्लाम अपनाने से किया इनकार तो शादी से कर दिया मना

Sat, 10 Jun 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इस्लाम अपनाने से इंकार करने पर लहरपुर नगर पालिका अध्यक्ष के भाई ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। युवती को जान से मारने की धमकी दी। युवती की तहरीर पर लखनऊ कमिश्नरेट के सैरपुर थाने में नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद और उसके भाई समेत छह लोगों पर दुष्कर्म, मारपीट, धमकाने, अनुसूचित जाति का उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित एक काॅलोनी निवासी युवती ने सैरपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पिछले 15 वर्ष से वह सीतापुर के लहरपुर कस्बे के बागवानी टोला निवासी जुबैर अहमद के संपर्क में है। आरोप है कि जुबैर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। जब शादी के लिए कहा तो किसी न किसी बहाने से बात को टाल दिया। इस पर जुबैर के परिवार वालों से संपर्क किया तो सभी के बीच एक बैठक हुई।
युवती के मुताबिक बैठक में आरोपी का बड़ा भाई हसीब, जावेद अहमद, भतीजा फरीद और छावनी निवासी एक महिला भी शामिल रहीं। इस दौरान इन लोगों ने जावेद अहमद के निकाय चुनाव में प्रत्याशी होने का हवाला देते हुए शांत करा दिया और मतदान के बाद मामले को सुलझाने के लिए कहा। आरोप है कि 14 मई को उक्त सभी लोगों से संपर्क किया गया, तो जुबैर के भतीजे फरीद ने कहा कि अगर इस्लाम धर्म अपना लो तो जुबैर से शादी करा देंगे।
विज्ञापन

युवती ने ऐसा करने से इंकार किया तो उसे जाति सूचक गालियां देकर मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जुबैर अहमद, हसीब, जावेद अहमद, फरीद, सुंबुल और आरिफ खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनमें जुबैर अहमद पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है, जबकि बाकी पर मारपीट, एससी/एसटी एक्ट और विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्र्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें