फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में सोमवार रात एक दुष्कर्म के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने बीमा के पैसे के लेनदेन में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुशियाना मजरा सोन्सरी निवासी सियाराम (65) सोमवार को किसी काम से लालपुर बाजार गया था। परिजनों की माने तो वहां उसे महसी गांव के तीन लोग रामहेतु, गोवर्धन और नरेंद्र रास्ते में मिल गए। उसको गोली मार दी। गोली सियाराम के कंधे पर लगी। गोली लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
घायल अवस्था में ही सियाराम ने सारा घटनाक्रम बताया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजीव सिंह, अपराध निरीक्षक राम राघव सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने सियाराम को आननफानन में सीएचसी लहरपुर में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सियाराम के पुत्र राकेश ने आरोप लगाया कि बीमा के पैसों को लेकर उसके पिता और महसी निवासी रामहेतु से विवाद चल रहा था। रामहेतु ने साथी गोवर्धन और नरेंद्र के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या की है। सूचना पाकर एसपी घुले सुशील चंद्रभान सीएचसी पहुंचे और जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर लहरपुर राजीव सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
दो साल पहले लगा था दुष्कर्म का आरोप
सियाराम के पुत्र ने बताया कि उसके पिता एक बीमा कंपनी के एजेंट थे। काफी समय से पैसे के लेनदेन को लेकर उनका विवाद चल रहा था। हालांकि सियाराम जिस कंपनी का एजेंट था, उस कंपनी का अब कोई अता पता नहीं है। पैसे के लेनदेन में दो वर्ष पहले हत्या आरोपियों में से एक की पत्नी ने सियाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके चलते सियाराम काफी समय तक जेल में भी रहा था। सियाराम करीब तीन माह पहले ही जेल से छूट कर आया था। पुत्र ने बताया कि इसी रंजिश के चलते उसके पिता सियाराम की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
पुत्र की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अलग-अलग टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा ।
- एनपी सिंह, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें