फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रजबहा की पटरी कटी, गांव में घुसा पानी, फसलें डूबीं

Thu, 28 Dec 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गढ़ी गांव के पास मंगलवार देर रात मुजफ्फरपुर रजबहे की पटरी कट गई। पटरी कटने से आसपास के किसानों की फसलें डूब गईं। वहीं, गांव में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

बीती रात मुजफ्फरपुर रजबहा में पानी अधिक आने से अटरिया क्षेत्र स्थित गढ़ी गांव के पास रजबहा की पटरी कट गई। रजबहे का पानी तालाब व खेतों में भर गया। इसके बाद गांव में भी पानी घुस गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के जगेश्वर, संजय रावत ,मूलचन्द रावत, गोविद, अशोक ,राहुल कनोजिया, अनूप, जंगली, प्यारेलाल के मकानों तक पानी आ गया।
ग्रामीण अपने घरों में कैद हो गए। सीतापुर नहर विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल पोरवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मौके पर कर्मियों को भेजकर रजबहे की पटरी को दुरुस्त कराया गया है। गांव से पानी निकालने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें