फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सुबह बारिश फिर धूप ने पसीने से भिगोया

Thu, 03 Aug 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में बुधवार सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश और दोपहर बाद धूप ने लोगों को पसीने से भिगो दिया। बारिश से खरीफ की फसलों को फायदा पहुंचा है। हालांकि मौसम के बदले मिजाज का असर तापमान पर भी दिखा। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव मंगलवार रात से ही दिखने लगा था। देर रात बारिश शुरू हो गई। बारिश का दौर बुधवार सुबह 10:30 बजे तक चलता रहा। रिमझिम बारिश के साथ हवा चलने से मौसम खुशगवार हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि दोपहर में बारिश थम गई और आसमान साफ हो गया।
मौसम ने दोपहर 3 बजे फिर करवट बदली और धूप निकल आई। जिससे उमस बढ़ी और लोग पसीने से तरबतर हो गए। सांझ ढलने पर घिरी काली घटाओं के बीच चलने वाली मंद-मंद हवा ने मौसम एक बार फिर खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन

बारिश से फसलों को फायदा होने पर किसान खुश हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हवा चलने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें