फूलपुर गांव में अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ते वनकर्मी। संवाद
नैमिषारण्य। क्षेत्र के फूलपुर गांव में आम के बाग में मंगलवार को अजगर दिखा। बगीचे में काम कर रहे मजदूरों ने झाड़ियों में सांप रेंगते हुए देखा तो वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मियों ने करीब आधे घंटे में अजगर को पकड़ लिया। उसे आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। (संवाद)