फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिना मीटर लगाए दे रहे कनेक्शन

Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में इस समय बिजली मीटर का स्टॉक समाप्त हो गया है। इसके चलते नए कनेक्शनधारकों को बिना मीटर लगाए ही कनेक्शन दिए जा रहे हैं। यह खुलासा अधीक्षण अभियंता के मुआयने में हुआ।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने शुक्रवार को मीटर विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीटर का स्टॉक चेक किया तो मालूम हुआ कि इस समय जिले में मीटर नहीं हैं। अफसरों से पूछा तो बोले नए कनेक्शन इस समय बिना मीटर के हो रहे हैं। वहीं जिन उपभोक्ताओं के मीटर खराब हैं वहां मीटर बदलने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि नए मीटर की डिमांड शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें