फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेट्रोल में एथेनॉल मिलावट के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 15 Jul 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को किसानों की समस्याओं और ईंधन में मिलावट के मुद्दे पर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र पटेल के नेतृत्व में जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें आरोप लगाया कि रबी फसलों की बोआई का समय चल रहा है, लेकिन किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। खाद के लिए सहकारी समितियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल और डीजल में भारी मात्रा में एथेनॉल की मिलावट की जा रही है। इससे वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं। माइलेज भी घट गया है। ऐसे में मिलावट पर तुरंत रोक लगाई जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें