फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हत्या कर फेंका गया था प्राॅपर्टी डीलर का शव

Sun, 05 Nov 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर/ महमूदाबाद। कोतवाली क्षेत्र में मिले शव की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मृतक प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। परिजनों ने बाराबंकी के एक थाने में गुमशुदगी की तहरीर पहले ही दी थी। पुलिस मामले के जल्द खुलासे की बात कह रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ख्वाबीपुर के पास शुक्रवार को एक युवक का शव शारदा नहर पटरी के पास झाड़ी में मिला था। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। उसकी पहचान न होने के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। शनिवार को उसकी पहचान लखनऊ के चिनहट बड़ी देवरिया निवासी शत्रुधन पाल (38) के रूप में हुई। डॉक्टरी सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। इसके साथ ही उसके गुप्तांग पर भी चोट आई है। घटना कहीं और अंजाम दी गई। उसे दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को यहां लाकर डाल दिया गया है। क्योंकि मृतक के कपड़े पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनमें कहीं खराेंच तक नहीं आई। इसके साथ ही मौके पर खून भी नहीं पाया गया है। इससे घटना कहीं और किए जाने की आशंका जताई गई। घटनास्थल पर टायर के निशान भी मिले हैं। जब शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया तो यह पता चला कि गुप्तांग पर भी चोट लगी है। वहीं, इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने व्यस्तता के चलते पोस्टमार्टम रिपोर्ट को खोलकर नहीं देखा है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
यह है पूरा घटनाक्रम
मृतक की पत्नी पूनम पाल ने बताया कि उसके पति शत्रुधन पाल प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते हैं। दो नवंबर को सुबह 11 बजे वह अपने घर से गोमती नगर के लिए प्रॉपर्टी के कार्य के लिए निकले थे। उसके बाद अपनी बाइक से साइट पर पहुंचे। जहां से उन्होंने दूसरी साइट पर जाने के लिए ऑफिस से कार मंगवाई, जिसे चालक अजय लेकर पहुंचा था। उसमें दो अज्ञात व्यक्ति सवार थे। चालक के मुताबिक उसने शत्रुधन को देवा रोड गडिया रोड चौकी के पास स्थित अवध डेवलेपर्स के पास उतार दिया। इसके बाद शत्रुधन का फोन बंद हो गया। पूरे घटनाक्रम की तहरीर पीड़िता ने बाराबंकी की आदर्शनगर की कोतवाली में दी थी। लेकिन इस दौरान ही उसकी लाश मिली।
विज्ञापन

कई लोगों को लिया गया हिरासत में
युवक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि प्रापर्टी के लालच में उसकी हत्या की गई है। गुप्तांग में चोट का जिक्र डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किया है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-एनपी सिंह, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें