फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नियुक्ति आदेश की तिथि से होगा प्रमोशन, बनेगी मेरिट

Thu, 06 Apr 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची फिर से बदली जाएगी। इससे पहले बनी सूची कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से बनाई गई थी। अब इसे संशोधित कर नियुक्ति आदेश की तिथि से बनाई जाएगी। इससे जिले के 4616 शिक्षकों को प्रोन्नति मिलेगी। सूची बृहस्पतिवार तक एनआईसी पर अपलोड कर दी जाएगी। उसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी।
विज्ञापन

विभाग में अंतरजनपदीय स्थानांतरण, उर्दू व विशिष्ट बीटीसी के तहत तमाम शिक्षक चयनित हुए हैं। इन शिक्षकों की नियुक्ति गैर जनपद से हुई है। स्थानांतरण के बाद जिले में आ गए थे। इनके प्रपत्र मिलने में देरी हो रही है। इसी वजह से सूची बनने में विलंब हो रहा है। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार हो रही है। उम्मीद है बृहस्पतिवार तक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें