सीतापुर। विभिन्न त्योहारों और प्रस्तावित भर्ती परीक्षाओं के दृष्टिगत जिले में तत्काल प्रभाव से निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह 11 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट आयुष चौधरी ने बताया कि वर्तमान एवं आगामी माह में मुहर्रम एवं सावन माह में प्रारंभ होने वाले कांवड़ यात्राओं व आगामी प्रस्तावित भर्ती परीक्षाओं के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं।