सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों की शंका का समाधान करने और बेहतर अंक लाने के टिप्स देने के लिए शिक्षा विभाग ने विज्ञान चेतना हेल्पलाइन की व्यवस्था की है। इस हेल्पलाइन के जरिये बुधवार को प्रदेश के विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थी अपने प्रश्न पूछकर उनका उत्तर प्राप्त कर सकेंगे। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मंडल डॉ़ दिनेश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों को उनके मुख्य विषयों गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए टिप्स व शंका समाधान करने के उद्देश्य से विशेषज्ञों की टीम बैठेगी। बुधवार को हेल्पलाइन का शुभारंभ किया जाएगा। विज्ञान चेतना हेल्पलाइन नंबर 9415664679 के जरिये परीक्षार्थी अपनी जिज्ञासा शांत कर सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक इस हेल्पलाइन पर सवाल पूछे जा सकते हैं। इस हेल्पलाइन पर राजकीय हाईस्कूल सिपाह खैराबाद के प्रधानाचार्य डॉ़ अरविंद कुमार वर्मा भौतिक विज्ञान को लेकर पूछ गए सवालों के जवाब के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित व अंग्रेजी के प्रवक्ता भी मौजूद रहेंगे।