सीतापुर। थानगांव इलाके में झोलाछाप के इलाज से मंगलवार को एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जंगलपुरवा मजरा सुजातपुर निवासी अवधरानी गर्भवती थीं। उनका इलाज मियांपुरवा चौराहे पर स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक से चल रहा था। परिजनों ने बताया कि सोमवार को अवधरानी की तबीयत बिगड़ी तो क्लीनिक लेकर गए। वहां झोलाछाप ने महिला ने भर्ती कर लिया। 24 घंटे बीत जाने के बाद तबीयत और बिगड़ने लगी। आरोप है कि जब रेफर करने की बात कही तो झोलाछाप ने एक लाख रुपये लेने के बाद मरीज को जाने दिया। परिजन मरीज को लेकर दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई।