फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रेवान गढ़ी की प्रज्ञा सिंह बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर

Mon, 22 Jun 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बीपीएससी में प्रज्ञा सिंह का हुआ चयन । स्रोत: परिजन
विज्ञापन
कुंवर गड्डी। अटरिया क्षेत्र के रेवान गढ़ी गांव की प्रज्ञा सिंह ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। रेवान गढ़ी निवासी अखिलेश सिंह की पत्नी प्रज्ञा सिंह का चयन सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। उन्होंने परीक्षा में 10वीं रैंक प्राप्त की है। प्रज्ञा की प्रारंभिक शिक्षा अयोध्या में हुई। उच्च शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी उन्होंने दिल्ली में की। कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासित तैयारी की बदौलत उन्होंने यह सफलता हासिल की। प्रज्ञा सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के लोगों को दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें