सीतापुर। भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में रविवार को दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि सुबह आठ से 10 बजे के बीच बिजली लाइन की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान शटडाउन रहेगा। उपभोक्ता बिजली कटौती से पहले अपनी जरुरतें पूरी कर लें।