सीतापुर। बिसवां उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में शनिवार को मरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाएगा। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह आठ से 10 बजे के बीच बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि वह इस कटौती से पहले बिजली संबंधी अपनी सभी जरूरतें पूरी कर लें।