सीतापुर। सिटी उपकेंद्र से जुड़े लोहारबाग, अंबेडकरनगर, विजयलक्ष्मीनगर व आर्यनगर में मंगलवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ रवि गौतम ने बताया कि इस क्षेत्र में मंगलवार को अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके तहत जर्जर तार बदले जाएंगे। इसलिए सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। लोगों से अपील है कि वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।