सीतापुर। जिला अस्पताल की रविवार को करीब 15 मिनट बिजली गुल रही। इससे वार्डों में अंधेरा छा गया। उमस भरी गर्मी में मरीज बेहाल रहे। जिला अस्पताल में चार बजे तक बिजली सामान्य तरीके से सप्लाई हो रही थी। 4.10 मिनट पर अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। चिल्ड्रेन वार्ड, महिला वार्ड, मेडिकल ए व बी वार्ड, इमरजेंसी सहित अन्य स्थानों पर अंधेरा छा गया। पंखा व कूलर बंद होने से मरीज बेहाल हो गए। मोबाइल टार्च की रोशनी में काम चलाया। 15 मिनट बाद आपूर्ति सामान्य होने पर राहत की सांस ली।