फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आंधी-पानी से पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Sun, 25 Jun 2023 09:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आंधी-पानी के कारण शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था शनिवार रात भर परेशान करती रही। 10 से अधिक मोहल्लों में शनिवार रात 11 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई तो रविवार को भी ट्रिपिंग से परेशानी बनी रही।
विज्ञापन

शनिवार को शहर में तेज आंधी के साथ झमाझम बरसात हुई थी। कई जगहों पर तार पर पेड़ गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। बरसात थमने के बाद बिजली विभाग ने लाइनों की मरम्मत का काम शुरू किया था। पुराने सीतापुर, विकास नगर, तरीनपुर, कांशीराम कॉलोनी सहित अन्य मोहल्लों में घंटों बिजली गुल रही।
स्ट्रीट लाइटें भी जलना बंद हो गई थी। इससे प्रमुख सड़कों पर अंधेरा छाया रहा। देर रात बिजली बहाल हो पाई। रविवार को भी ट्रिपिंग होती रही। इसके अलावा पुराने सीतापुर इलाके में तार टूटने से घंटों बिजली गुल रही। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि शहर की बिजली देर रात बहाल हो गई थी। गांवों में जहां पर दिक्कत आई थी। उसे भी सही कर लिया गया है।
विज्ञापन


फुंके दो ट्रांसफाॅर्मर, बिजली गुल
सकरन। कस्बे में लगे ट्रांसफाॅर्मर बीती रात अचानक फुंक गए। शिकायत के बावजूद इन्हें बदला नहीं जा सका है। इससे लोगों के घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। कस्बे के बिसवां-सकरन मार्ग के किनारे व हरीश सिंह के क्रेसर के पास लगे ट्रांसफॉर्मर शनिवार रात करीब दस बजे स्पार्किंग के चलते जल गए थे, जिससे आधे कस्बे के करीब 30 घरों में बिजली गुल है। बिजली के अभाव में ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है। ग्रामीण हरीश सिंह, रमेश यादव, भगौती प्रसाद व वीरेंद्र यादव आदि ने बताया इसकी शिकायत बिजली विभाग के अफसरों को दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक लाइन चालू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने ट्रांसफाॅर्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें