फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 16 घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति

Tue, 28 Jul 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। नगर के हटौरा मोहल्ला में एक वर्ष से जर्जर तार बिजली आपूर्ति में रोड़ा बने हुए है। रविवार रात बाधित हुई बिजली आपूर्ति 16 घंटे बाद सोमवार को बहाल हो पाई। इस लंबी कटौती से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई। सभासद सबेनाज, रिजवान, समसुल हसन, सद्दाम, पप्पू कटियार, मनीष व मोनू आदि ने बताया कि जर्जर तारों की वजह से आए दिन मोहल्ला वासियों को बिजली की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। तार रोजाना टूटते रहते हैं। एसडीओ अंकुर वर्मा ने बताया कि एक सप्ताह में जर्जर तार बदलवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें