फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 100 से अधिक गांवों में बिजली गुल

Fri, 25 Aug 2023 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मिश्रिख उपकेंद्र से जुड़े फुलपुर झरिया फीडर में जुड़े करीब 100 गांवों में दो दिन से बिजली गुल है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने एसडीओ से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। एसडीओ के दो घंटे के आश्वासन के बाद भी देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। वहीं शहर में 15 से अधिक मोहल्लों में चार घंटे बिजली गुल रही। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

फुलपुर झरिया फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली दो दिन से रूला रही है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने एसडीओ शैलेंद्र से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। एसडीओ ने कहा बारिश की वजह से फॉल्ट आई थी। पेट्रोलिंग की जा रही है। दो घंटे में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इसके बावजूद देर शाम तक गांवों में बिजली नहीं पहुंच सकी। इसी तरह शहर से जुड़े भवानीपुर फीडर के 15 से अधिक मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। चार घंटे की लंबी कटौती के चलते इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। वहीं पुराने सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े 10 मोहल्लों में तार टूटने की वजह से तीन घंटे बिजली गुल रही।

इन जगहों पर शुक्रवार को बहाल हुई बिजली
एनएचएआई की ओर से सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े कटीली फीडर का केबल कट गया था। इससे 40 से अधिक गांवों में आपूर्ति ठप हो गई थी। शुक्रवार को मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। महोली में गुरुवार शाम 6.30 बजे गुल हुई बिजली शुक्रवार सुबह 10 बजे बहाल हो सकी। इस बीच उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए। यह दिक्कत नेरी पावर हाउस से महोली के लिए आई 33 केवीए मेन लाइन में फाॅल्ट आने से हुई थी। इसी तरह पिसावां उपकेंद्र से जुड़े 150 गांवों में बीती रात गुल बिजली शुक्रवार सुबह 10 बजे बहाल हो गई।
विज्ञापन


नैपालापुर उपकेंद्र की बढ़ी क्षमता
सीतापुर। शहर से सटे नैपालापुर उपकेंद्र की क्षमता बढ़ गई है। इस उपकेंद्र पर 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था। इसके चलते आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती थी। लोड अधिक होने के कारण लो वोल्टेज की शिकायत रहती थी। अब इसकी क्षमता वृद्धि कर दी गई है। शुक्रवार को पांच एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर यहां पर आ गया है। जल्द ही इसे शिफ्ट करके चालू कर दिया जाएगा। इससे करीब 50 हजार आबादी को फायदा मिलेंगा।

आई थी दिक्कत
बारिश की वजह से कई जगहों पर दिक्कत आई थी। अधिकतर जगहों पर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। कुछ जगहों पर फॉल्ट की मरम्मत की जा रही है। वहां भी जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

नंदलाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें