खैराबाद। बदहाल पड़े बिजवार पुल की आखिरकार प्रशासन ने सुध ली। करीब तीन साल पहले 54 करोड़ रुपये की लागत से बने बिजवार पुल पर शुक्रवार को प्रशासन के निर्देश पर गड्ढे भरे गए।
शुक्रवार को अमर उजाला ने बिजवार पुल पर गड्ढे सबको दिख रहे ,अफसरो को नहीं शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद प्रशासन जागा। इसके बाद शुक्रवार को दिनभर गड्ढे भरने का काम किया गया।
गौरतलब है कि सीतापुर से लखीमपुर जाने वाले राहगीरों के लिए बिजवार पुल के गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे थे। इसका लोकार्पण 21 अगस्त 2021 में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया था। इसके बाद जिम्मेदारों की लापरवाही से पुल बदहाल हो गया था।