फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: धर्मांतरण मामले में पुलिस की तफ्तीश का दायरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। धर्मांतरण मामले में पुलिस की तफ्तीश का दायरा बढ़ता जा रहा है। पुलिस की रडार पर अब 10 स्थानीय लोग भी आ गए हैं, जो धर्मांतरण करा रहे थे। यह लोग क्षेत्र के गरीब लोगों को अपना निशाना बनाते थे।
विज्ञापन

सदरपुर जैसे एक कस्बे में बीते दिनों सैकड़ों लोगों का धर्म परिवर्तन हो चुका है। पुलिस के मुताबिक धर्म परिवर्तन करने वाले अधिकांश ग्रामीणों ने अपना नाम बहुत ज्यादा परिवर्तित नहीं किया। वह इसलिए क्योंकि इसकी भनक सामाजिक तौर पर अन्य लोगों को न हो जाए। पुलिस का यह भी मानना है कि स्थानीय लोगों के मदद के बिना डेविड यह काम अकेले नहीं कर सकता था।
इसलिए उसने गांव के कई लोगों की मदद ली है। अब तक पुलिस की जांच में दस लोग ऐसे सामने आए हैं जो कि इस धर्मांतरण के मामले में शामिल थे। उनकी भूमिका डेविड से भी ज्यादा थी। क्योंकि डेविड गांव में उतना भ्रमण नहीं कर पाता था, जितना उसके साथ जुड़े आसपास के लोग करते थे। रविवार को होने वाली प्रार्थना में यही लोग ग्रामीणों को लेकर चर्च आते थे, जहां उनका धर्मांतरण होता था।
विज्ञापन

आठ साल से चल रहा था धर्मांतरण
पुलिस की मानें तो आठ साल से इस क्षेत्र में धर्मांतरण का सिलसिला चल रहा था। जिसकी भनक कभी किसी को नहीं हुई। शुरूआत में चार लोगों से शुरू हुई प्रार्थना चार सौ लोगों तक पहुंच चुकी थी। आसपास के कई गांवों के लोग चर्च में आते थे, जहां पर यह लोग एक विशेष तरह के पानी में फूंक लगाकर लोगों को देकर उनकी समस्या दूर करने का दावा करते थे।
ऐसे करीब दस अन्य लोग हैैं जो डेविड के संपर्क में रहकर लोगों का धर्मांतरण कराते थे। उनकी कुंडली खंगाली जा रही है। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई होगी जो सहयोगी के रूप में आरोपी की मदद करते थे।
विज्ञापन

- एनपी सिंह, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें