फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिला अस्पताल में पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग से की हाथापाई

Sat, 25 Jul 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर एक बुजुर्ग के साथ पुलिसकर्मी ने हाथापाई व अभद्रता की। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती। वीडियो में नजर आ रहा है कि बुजुर्ग अपनी जांच कराने के लिए कतार में शांतिपूर्वक खड़ा है। तभी कक्ष के भीतर से निकले वर्दीधारी ने बुजुर्ग पर धौंस जमाते हुए अचानक दुर्व्यवहार शुरू कर दिया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गया। घटना से अन्य मरीजों व तीमारदारों में आक्रोश फैल गया। सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें