सीतापुर। तंबौर निवासी लापता दो ममेरी बहनों को पुलिस ने नौ घंटे के अंदर ढूंढ निकाला। इसके साथ ही किशोरियों को अपने साथ ले जाने वाले दूसरे समुदाय के दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक गांव निवासी दो नाबालिग ममेरी बहनों को रेउसा के गांव खानपुर निवासी शहरियार और आसिफ मंगलवार रात अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों किशोरियों की तलाश करनी शुरू कर दी। करीब नौ घंटे के अंदर किशोरियों को तंबौर रेउसा मार्ग पर स्थित नाई खेड़ा पुलिया के पास से बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि किशोरियों के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।