फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीतापुर में रामलीला मंच पर अश्लील नृत्य कराने पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली बिसवां क्षेत्र में नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों को रामलीला मंच पर अश्लील नृत्य कराना भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने इसका संज्ञान लेकर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसकी जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई की जद में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी भी आ सकते हैं। पुलिस की जांच में ये दोनों ही इस आयोजन के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बिसवां कस्बा क्षेत्र में गत 17 अक्तूबर को रामलीला मंचन का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद शाम 6 बजे रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। वहीं, उसी दिन रात में रामलीला मंच पर ही आयोजकों ने सार्वजनिक स्थान पर बार बालाओं का नृत्य करवाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की, जिसमें अश्लील नृत्य की बात सही पाई। कोतवाली पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। उपनिरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने इस अश्लील नृत्य के आयोजकों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। केस तो अज्ञात में दर्ज किया गया है, लेकिन पुलिस विवेचना के दौरान नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों से आयोजन की जानकारी जुटा रही है। इंस्पेक्टर टीपी सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। कई लोगों ने सार्वजनिक स्थल पर अश्लील नृत्य की मौखिक शिकायत भी की थी। सोशल मीडिया पर भी इससे संबंधित वीडियो प्रसारित हुआ। सभी जिम्मेदार इसकी जद में हैं। पुलिस की जांच जारी है। जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें