फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीर्थ यात्री की मौत

Wed, 02 Oct 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य /सीतापुर। थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक तीर्थ यात्री अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महोपकंठ के पचेहरा गांव निवासी कल्लू (70) सोमवार दे रात पहला आश्रम के पास सड़क पार कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। साथियों के मुताबिक बुजुर्ग अपने साथियों के साथ गया करने गया था। वापसी में नैमिष में पिंडदान करने आया था। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें