फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गोवंशों से लदी पिकअप तालाब में पलटी, दो गिरफ्तार

Mon, 12 Aug 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात गोवंश से लदी एक पिकअप तालाब में पलट गई। हादसे में दो गोवंशों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

डफरा गांव स्थित तालाब में शनिवार देर रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। गांव के रोहित उठे तो देखा कि तालाब के पास कुछ आवाज आ रही थीं। जब वह तालाब के पास गए तो पता चला कि तालाब में बिना नंबर प्लेट की पिकअप पलटी पड़ी थी। इसमें पांच गोवंश रस्सी से बंधे थे। पिकअप के ऊपर पॉलिथीन बंधी थी। मौके पर गांव मलिकापुर निवासी परमानंद व महराज के साथ व दो अज्ञात लोग तालाब में पलटी पिकअप की पाॅलीथीन व रस्सी काट रहे थे। यह देख रोहित ने शोर मचाते हुए उन्हें दौड़ा लिया। फिर ग्रामीणों को पूरी घटना बताई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब से चार गोवंशों को बाहर निकाला, जिसमें से दो की मौत हो गई थी। सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि इस मामले में मलिकापुर रपटापुल के पास से मौके से भागे परमानंद व महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि आरोपी पिकअप से गोवंश का वध करने के लिए ले जा रहे थे। मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। अन्य की भी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें